Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिजनौर- बीती रात एक महिला ने घरेलू क्लेश से परेशान होकर अपने दो बच्चों की गला घोट कर हत्या कर दी और खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों और मां का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस की टीम ने इस घटना में मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के सौपुरी गांव में पप्पू नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ रह रहा था।इस दंपत्ति के दो बच्चे मानव व आनंद भी थे।बीती रात घरेलू क्लेश को लेकर पत्नी लक्ष्मी ने पहले तो मानव व आनंद अपने दोनों बेटों की गला घोट कर हत्या कर दी और बाद में खुद रस्सी का फंदा डालकर पंखे से लटक गई। इस घटना में दोनों बच्चों और मां की मौत हो गई है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के पति पप्पू को गिरफ्तार किया है।उधर पता चला है कि मृतका का पति मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों और पत्नी का पालन पोषण कर रहा था। बरहाल इस घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि घरेलू क्लेश से परेशान होकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की है।पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। मृतिका के शव और दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Category

🗞
News

Recommended