Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
केरल के कोझिकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद हुए हैं।

इससे हादसे की वजह पता चल सकेगी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा कि विमान से बरामद हुए डीएफडीआर और सीवीआर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में मदद करेंगे। अधिकारी के मुताबिक ये उपकरण विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पास हैं और इन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।


दुबई से 190 यात्रियों के साथ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शुक्रवार को यहां भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान हवाई पट्टी पर फिसलने के बाद 35 फुट नीचे खाई में जा गिरी थी। मृतकों में मुख्य पायलट कैप्टन दीपक साठे और उनके सह-पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल हैं।


कोझीकोड हवाई अड्डे पर हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 18 हो गई। हादसे में घायल 1 और यात्री ने दम तोड़ दिया है।
कहा जा रहा है कि टेबल टॉप रन वे और तेज बारिश की वजह से रन वे पर पानी भरा होने की वजह से कोझीकोड के करिपुर एयरपोर्ट पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह भी दावा किया जा रहा है कि पायलट की सजगता की वजह से ही 170 यात्रियों की जान बच सकी।

Category

🗞
News

Recommended