Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में मामूली बात को लेकर दो पक्षो में हुए विवाद में एक पक्ष के 2 लोग बुरी तरह घायल होव गए। घायल अवस्था में पुलिस ने दोनों को उपचार हेतु बिजनौर जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है। दरअसल जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के खेड़की गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।मोहल्ले के ही जहीरूद्दीन व कफ़ील तथा लड्डन ने साजिद व मस्जिद पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में साजिद व माजिद बुरी तरह घायल हो गए ।खून से लथपथ हालत में पुलिस ने साजिद व मस्जिद को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल साजिद के भतीजे इमरान ने बताया कि मोहल्ले के ही जहीरूद्दीन परिवार के लोग हम से रंजिश रखते हैं।जिसके बाद जान से मारने की नियत से पूरा परिवार हमारे घर पर लाठी-डंडे लेकर आ गया। और हम पर जानलेवा हमला कर दिया।साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोपियों से हमसाज होने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों का मामूली धाराओं में चालान कर दिया है। जबकि घटना में साजिद का एक अंगूठा कट गया है।पीड़ित परिवार का कहना है कि शरीर का अंग भंग हो गया है ।इसलिए आरोपियों का संगीन धाराओं में चालान होना चाहिए था। फिलहाल पीड़ित परिवार ने आला अफ़सरान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Category

🗞
News

Recommended