शामली कें कांधला में शनिवार को डीएम शामली के आदेश पर दमकल विभाग की टीम नगर में सैनिटाइज़ेशन के लिये मौके पर पंहुची। टीम ने अभियान चलाते हुए थाना प्रागण और भवनों को सैनिटाईज़ किया। टीम सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भी सैनिटाइज़ेशन के लिये पंहुची। सुरक्षा की दृष्टि से स्वास्थय केन्द्र के सभी भवनों को भी सैनिटाईज किया गया गया। टीम के द्वारा मुख्य बाजारों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मचारी इकराम मेहंदी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर कोरोना वायरस को रोकने के लिए सैनिटाइजर छिड़काव अभियान चलाया गया है ताकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचा जा सके।
Comments