Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला में जमीनी विवाद को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे तीन व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने शांति भंग की धारा में कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। शनिवार को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर कई लोग आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों पर हलका बल प्रयोग करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों लोगों ने अपने नाम अमजद, खुर्शीद व मुबारिक बताया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended