Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अंबेडकरनगर भीटी ब्लॉक के शिक्षा मंदिर में दिखी शराब की शीशियां और कूड़े का अंबार पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां हैं। सक्षम अधिकारी की नजरें नहीं हो रही है इनायत जहां एक तरफ पीएम मोदी स्वच्छता अभियान को लेकर खुद झाड़ू लगाकर लोगों को साफ सफाई व स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर के खंड शिक्षा अधिकारी भीटी और प्राथमिक विद्यालय (काहई) भीटी स्कूल ने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान की पोल खोल कर रख दी है जो की तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं अंबेडकर नगर के उस भीटी तहसील और प्राथमिक विद्यालय स्कूल की जिसे शिक्षा का मंदिर कहा जाता है शिक्षा के मंदिर में शराब की बोतलें और कूड़े का अंबार खंड शिक्षा अधिकारी भीटी कार्यालय के सामने का भी यूं ही दिखा। जो कि बेहद चौका देने वाला है जिससे साफ जाहिर होता कि अंबेडकर नगर जिले में किस तरीके पीएम मोदी जी के स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और जिला प्रशासन है कि कुंभकरण की नींद ले रहा है।

Category

🗞
News

Recommended