Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी रविवार को दोपहर हेलीपैड से 11.51 पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैंप कार्यालय निदूरा पहुंचे। जहां पहुंचने के बाद जिले की डीएम सी0 इंदुमती,एसपी शिवहरि मीना, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, एडीएम प्रशासन, वित्त एवं राजस्व, जिला सूचना अधिकारी एसडीएम जयसिंहपुर राम अवतार, सी.ओ. दलवीर सिंह समेत अन्य पुलिस व जिले के प्रशासनिक अधिकारियो के साथ कैंप कार्यालय के मीटिंग हाल में बैठक की और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हो रहे निर्माण विकास कार्यों की हकीकत से वह रूबरू हुए और मातहतों अधिकारियों को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता परक कार्यो में ढिलाई बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उसके बाद प्रमुख सचिव का कारवां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने निकल पड़ा। प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य के चाइनीज प्वाइंट 139,142 चिरानेडीह, दरपीपुर पिलर पॉइंट को खुदवा कर हुए यूपीडा द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी।प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी के स्थलीय निरीक्षण में अंततः सब कुछ आल इज वेल रहा।

Category

🗞
News

Recommended