Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जनपद शामली के कांधला खंड विकास क्षेत्र के गांव गढ़ी श्याम एवं गंगेरू में रविवार को गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान संजीव चैधरी और समाजसेवी सोनू कुमार ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी श्याम में झाड़ू लगाकर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान संजीव चैधरी ने ग्राम पंचायत के व्हाट्सएप ग्रुप से ग्राम वासियों को जोड़ते हुए श्गंदगी मुक्त भारतश् स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी दी ।जिसके लिए ग्राम वासियों नें अपने घरों एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की अपील की। समाजसेवी सोनू कुमार ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि स्वच्छ भारत एक इंटरएक्टिव अनुभव है हमें इसे अपनी आदतों में शुमार रखने की आवश्यकता है। गांव की गलियों में ग्राम वासियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की। कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी श्याम के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओमवीर सिंह ने बताया कि 8 अगस्त से 15 अगस्त 2020 तक विद्यालयों में गंदगी मुक्त भारत जीएमबी अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी विद्यालयों और छात्र छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन प्रतिभाग किया जाएगा। दिनांक 13 अगस्त 2020 को गंदगी मुक्त मेरा गांव विषय पर ऑनलाइन पेंटिंग कक्षा 6 से 8 और निबंध प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 

Category

🗞
News

Recommended