Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
हरडाई शिक्षा विभाग ब्लाक भरखनी में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शुचि गुप्ता की उदासीनता का नमूना प्रत्यक्ष दिख रहा है कि किस तरह वह रिश्वत को लेकर निष्ठावान है और बगैर रिश्वत लिए सेवानिवृत्त अध्यापक की फाइल कई महीनों से रोके हुए हैं एवं बगैर रिश्वत लिए कार्य न करने पर अडिग है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उक्त अधिकारी द्वारा खुले तौर पर कहा जा रहा है की बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई को भी हिसाब एवं हिस्सा देना पड़ता है। ऐसे में ईमानदारी का चोला पहने जनपद के उच्च अधिकारियों की छवि बिल्कुल साफ हो जाती है। वहीं उक्त अधिकारी द्वारा अन्य शिक्षकों से घूस लेकर काम करने की बात को भी स्वीकार किया जा रहा है फिर भी ना जाने क्यों जिला प्रशासन सहित अधिकारी इस भ्रष्ट खंड शिक्षा अधिकारी पर मेहरबान है। कहीं ना कहीं इस पर कार्यवाही ना होना महिला के वक्तव्य को सत्य साबित करता है कि यह रिश्वत का पैसा उच्च अधिकारियों तक जाता है। अब सवाल यह है कि जब तक ऐसे नौकरशाह रिश्वत की कमाई को नैतिकता का चोला पहना कर आर्थिक दोहन करते रहेंगे। तब तक समाज को दिशा कैसे प्राप्त होगी। 

Category

🗞
News

Recommended