Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अमेठी। कोविड-19 महामारी के बाद सरकार ने रोजगार देने के भले ही दावे किए हों लेकिन सोमवार को पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपियों ने जमीनी हकीकत बयां कर दी है। अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार हुए आधा दर्जन आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि काफी दिनों से लॉकडाउन चल रहा है, जिससे हम लोगों के पास खर्चे के लिये पैसे नहीं थे। इस कारण हम लोग आने-जाने वाले ट्रकों से डकैती डालकर रुपये जुटाने की योजना बना रहे थे। बता दें कि रविवार की देर रात जिले की स्पेशल आपरेशन ग्रुप टीम और बाजार शुकुल थाने की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के कब्जे से 11 अवैध असलहे और डेढ़ दर्जन से ऊपर कारतूस मिले हैं। पुलिस टीम ने सभी को थाना क्षेत्र के धौताल तिराहा के मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रज्जब अली भनौली थाना मुसाफिरखाना, दीपक सिंह ग्राम दादरा थाना मुसाफिरखाना, राहुल यादव पूरे बाबू भत्तौर थाना मुसाफिरखाना, अरुण कुमार पाण्डेय पूरे शाह थाना मुसाफिरखाना, संदीप यादव बानथान मजरे शाहगढ़ थाना मुंशीगंज और देवमणि दीक्षित बरेठी थाना जामो के रूप में हुई है।

Category

🗞
News

Recommended