Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सुलतानपुर। कोविड-19 महामारी के चलते पूरे पांच महीनें बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी सांसद मेनका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। यहां निगरानी समिति की बैठक में उन्होंने शहर में चल रहे लॉकडाउन पर प्रशासनिक अधिकारियों की नकेल कसी। उन्होंने मास्क को लेकर हो रहे चालान पर एसपी से स्पष्ट शब्दों में कहा कि 'ये पूरे देश में है, मुझे मालूम है उनका काम है नियम रखना, लेकिन अगर मास्क नहीं है तो नहीं है। वो आदमी मरे हमारी बला से। लेकिन ऊपर पैसों की वसूली ना हो।' मेनका गांधी ने अधिकारियों से कहा कि ये बीमारी कब तक रहेगी मुझे नहीं मालूम, हम लोग आप लोगों ने बहुत अच्छी तरह से इसे संभाला है। लेकिन इतना संभालने के बावजूद फैलेगी सो फैलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि कोविड पाजिटिव को घर में सीमित करें, मुख्यमंत्री ने भी कहा है। आज के बाद ऐसा ही होगा। सारी दुकानें बंद हैं, छोटे व्यापारी मर गए हैं इस समय। आप अपने पुलिस को बोलिए और शहर की बैरिकेटिंग हटवा दीजिए। मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि मैं अब हर बीस दिन पर आऊंगी और दो-दो विभाग को देखूंगी कि उन्होंने क्या किया। उन्होंने लाकडाउन का हवाला देते हुए कहा कि मैं इस तरह लोगों से जुड़ी रही कि जो-जो लोग बाहर थे उनका ख्याल रखखा। जो-जो लोग वापस आ रहे थे उन सबको खाना पहुंचाना, किट पहुंचाना ये सब कराया। मैं कभी एक मिनट के लिए भी सुल्तानपुर से दूर नही थी।

Category

🗞
News

Recommended