Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखनऊ। बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस नेता ललन कुमार पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के फर्जी राष्ट्रवाद के विरूद्ध काँग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘आज़ादी मेरा अभिमान’ के अंतर्गत सोमवार 'ज़रा याद करो कुर्बानी' कार्यक्रम चलाकर हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बख्शी का तालाब विधानसभा के उमरिया ग्राम में शहीद स्मारक पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नागरिकों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश की शपथ ली।

Category

🗞
News

Recommended