Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

अस्पताल में घुसा पानी
13 और 14 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
चार पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इस बार सावन के मुकाबले भादो में अच्छी बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे जिससे गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने भी राजधानी में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई थी। शाम तकरीब साढ़े पांच बजे अचानक एक बार फिर बादल घिर आए और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। सिविल लाइंस, जेएलएन मार्ग, मानसरोवर, दुर्गापुरा, महेश नगर, गुर्जर की थड़ी आदि सभी जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के जेके लॉन अस्पताल में पानी आ गया। शहर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कल जहां तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस था वहीं आज का तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शहर में आई बारिश ने नाला सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी है। बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला और देखते ही देखते सड़कें दरिया बन गई। शहर में जगह जगह पानी भर गया।

Category

🗞
News

Recommended