Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिजनोर की नगीना तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों से जमीन के पट्टे आवंटित करने के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है। पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों ने पत्र लिखकर जिलाधिकारी बिजनोर से भी की है। लेखपाल का एक वीडियो भी ग्रामीणों ने बनाया है जिसमें लेखपाल ग्रामीणों से खुलेआम रिश्वत ले रहा है। पूरा मामला नगीना तहसील के गांव चम्पतपुर चकला का है। यहां के ग्रामीणों ने यहां तैनात लेखपाल अमरपाल पर आरोप लगाया है कि लेखपाल ने भोले-भाले ग्रामीणों से पट्टे आवंटित करने के नाम से लाखों रुपये ठग लिए है और अब तक भी किसी ग्रामीण का कोई पट्टा आवंटित नही हुआ है। ग्रामीणों के द्वारा पैसे वापस मांगने पर लेखपाल ग्रामीणों को शासन प्रशासन में अपनी पकड़ होने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में उचित कार्रवाही की मांग की है।

Category

🗞
News

Recommended