Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गांव के दबंग लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष कर दिया। खूनी संघर्ष में दबंगों ने परिवार को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इस घटना के संबंध में चार अभियुक्तों के खिलाफ नामजद गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पर निशा रावत निवासी रकीबाबाद में सूचना दिया था कि रविवार को शाम उसके गांव के फूल चंद्र पुत्र राधे, ननकू पुत्र राधे, संजय पुत्र राधे और विशाल पुत्र खुशीराम ने मामूली बात पर एक राय होकर गाली गलौज किया। मना करने पर उसे और उसके पति भाई लाल, घरवालों को मारने पीटने लगे। दबंगों के मारने पीटने से पिता और माता मुझे व उसकी बहन रंजना को गंभीर चोटें आई। जबकि पति के सिर पर लोहे की रॉड से गंभीर चोट आने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सूचना पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था और चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

Category

🗞
News

Recommended