Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर जिले के गरोठ शामगढ भानपुरा के किसानो को मिली बड़ी सौगात। गरोठ में रेलवे स्टेशन पर 10 अगस्त को शाम 4:30 बजे यूरिया खाद का पहला रैंक पॉइंट बनने पर क्षेत्रीय विधायक देवीलाल धाकड़ ने इसका शुभारंभ किया। यूरिया खाद का रैंक पॉइंट पहली बार जिले को मिला इससे पहले नीमच और रतलाम से जिले में यूरिया खाद आता था। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता व गरोठ विधायक देवीलाल धाकड़ के अथक प्रयास के बाद गरोठ में रैंक पॉइंट मिला है। आज गरोठ पहुंचे 12 वैगन ट्रेन में 1500 टन यूरिया खाद चंबल फर्टिलाइजर कम्पनी का खाद पहुंचा। पहले जिले में रैंक पॉइंट नहीं होने से खाद की ज्यादातर समस्या बनी रहती हैं किसानों को हमेशा देर से यूरिया खाद मिलता था लेकिन गरोठ में सोमवार को यूरिया खाद का रैंक पॉइंट मिलने के बाद गरोठ भानपुरा शामगढ़ व सुवासरा क्षेत्रों में यूरिया की पूर्ति समय पर हो जाएगी जो किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

Category

🗞
News

Recommended