Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेरठ में प्रेम प्रसंग के मामलों में बढते अपराधों पर भाजपा के कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आज कहा कि ये मामले लव जेहाद के कारण हो रहे हैं। इस लव जेहाद के कारण ही जिले में ऐसी घटनाएं बढ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक विशेष वर्ग के युवाओं द्वारा हिंदुओं की महिलाओं को फसाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। परतापुर का मामला सबके सामने है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का कोई भी आरोपित जिंदा नहीं बचेगा। सभी आरोपी ऊपर जाएंगे। हालांकि भाजपा विधायक द्वारा दिए गए बयान वाला मामले ने तूल पकड़ा तो वे अपने बयान में बदलाव करते नजर आए और कहा कि इस मामले मो विधानसभा सत्र के दौरान उठाया जाएगा।
बोले विधायक सरकार अख्तियार करेगी गंभीर रूख :—
विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने आज कहा कि लव जिहाद के कई मामले मेरठ में आ चुके है। जिसको लेकर भाजपा सरकार काफी गंभीर रूख अख्तियार कर रही है। उन्होंने कहा कि ये मोदी और योगी की सरकार है। ऐसे में लव जेहाद के आरोपियों को खत्म कर दिया जाएगा और सीधे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। लव जिहाद अब किसी भी सूरत में नहीं चलने देंगे। इतना बयान देने के बाद विधायक संभल गए। उन्होंने कहा कि कोर्ट इस पर संज्ञान लेगी। आरोपितों पर रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। इस अपराध को आने वाले विधानसभा सत्र में भी उठाया जाएगा।

#Meerut #BJP #BJPVidhayak #LoveJehad

Category

🗞
News

Recommended