Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाही करते हुए 15 लाख रूपयें कीमत की स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाही कर आरोपी लोगों को जेल भेज दिया है। म्ंगलवार को थाना प्रभारी कर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाये जा रहे मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिये अभियान चलाया हुआ है। थाना प्रभारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना के चलते पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये रेलवे फाटक बुढाना रोड से स्विफ्ट गाडी नम्बर एचआर 01 जेटी 9906 से ले जाते हुए दो अभियुक्तों को 142 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की । पुलिस आरोपी लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपीयों ने अपने नाम राशिद पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम चन्दपुरा उर्फ रोशनपुरा थाना तीतरो व इन्सार पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम कुतुबखेडी थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी दोनो तस्करों के विरूद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Category

🗞
News

Recommended