Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन। नानाखेड़ा स्थित कॉसमॉस मॉल के बाहर युवक युवती के बीच चले लात घुसे। पुलिस कर रही है कार्यवाही। थाना नानाखेड़ा क्षेत्र में युवक-युवती के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करने की बात कही है। दरअसल, घटना सोमवार शाम की है। यहां नानाखेड़ा क्षेत्र में कॉसमॉस मॉल के बाहर बीच सड़क पर करीब 8 से 10 युवक-युवती खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच एक युवक का युवती से विवाद हो गया और दोनों में लात घुसे शुरू हो गए। बीच सड़क पर यह ड्रामा 15 मिनट तक चलता रहा दोनों ने अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल किया और एक दूसरे को गालियां दी। सिटी एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended