Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांंधला कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी एक व्यक्ति ने मोहल्ले के हीं एक व्यक्ति पर प्लाट की नींव नहीं भरने देने की धमकी देने व एक लाख रूपये मांगने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कैराना को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम कैराना ने थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी इंतजार पुत्र अनवार ने बुधवार को एसडीएम कैराना को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी माता नसीरा ने मोहल्ले में हीं 9 वर्ष पूर्व एक प्लाट खरीदा था। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पूर्व वह प्लाट की नींव भर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच मोहल्ले के हीं संजय पुत्र आसाराम ने प्लाट पर पहुंचकर नींव भरने से मना कर दिया। पीड़ित ने नींव नहीं भरने का कारण पूछा तो आरोप है कि संजय ने पीड़ित से एक लाख रूपये की मांग की, रूपये नहीं देने पर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी भी। पीड़ित ने एसडीएम कैराना को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम कैराना ने थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है। 

Category

🗞
News

Recommended