Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
माधौगंज, हरदोई। काजीपुर, भिठाई, साईं, बगदाद खेमीपुर, मल्लावां के मध्य क्षेत्र में विकासखंड माधौगंज की ग्राम सभा मोहद्दीनपुर के सुप्रसिद्ध श्री सर्री बाबा इटिया देवी देवधाम में स्थित भव्य एवं रमणीक जय महालक्ष्मी माता मंदिर के परिसर में जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि कोविड-19 के अनुपालन की वजह से भक्तों की भीड़ न जुटाकर अपने अपने घरों में ही जन्माष्टमी मनाने के प्रति अवगत कराये जाने की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर प्रांगण में सीमित लोग मौजूद रहे। राधा , श्रीकृष्ण, व गोपियों के वेष में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनोहारी झांकी प्रस्तुति की। जिसको देख कर सभी भक्त भावविभोर हो गए। रात के ठीक बारह बजते ही शंखनाद एवं घंटों की आवाज के साथ नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के तीव्र स्वरों में भक्तों ने जयकारे लगाएं और विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवान लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराकर उनकी आरती उतारी। पूजा पाठ के उपरांत लोगों ने एक दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव की बधाई के साथ प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामदास वर्मा, सिद्धनाथ, ओमप्रकाश, अशोक, सौरभ कनौजिया, गोपीचरन,संगीत कुमार, रामसिंह, शैलेंद्र, अखिलेश, राजेंद्र, श्यामाचरन उपस्थित भक्तों ने पारंपरिक तरीके से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना कर समृद्ध जीवन की मन्नतें मांगी। रामनरेश आर्य ने कार्यक्रम में सहयोग करने के प्रति सभी भक्तों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Category

🗞
News

Recommended