Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री रोहन पी कनय ने आज विकास भवन सभागार में धर्मगुरुओं, धर्माचार्य, गणमान्य व्यक्तियों व संबंधित अधिकारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी व मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक की। जिन्हें लेकर जनपद में शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। बैठक में जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए विशेष सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए पर्व आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुये कहा आगामी 12 अगस्त 2020 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 15 अगस्त 2020 को स्वतन्त्रता दिवस के पर्व पर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई भी झांकी नहीं निकाली जाएगी न ही कोई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा सभी अपने घरों में अपने रीति रिवाज के अनुसार घरों में ही पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा इस समय हम सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है, सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें व मास्क अवश्य लगायें।

Category

🗞
News

Recommended