Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। नीमगांव क्षेत्र के गांव खंम्भार खेडा़ निवासी किसान के गन्ने के खेत मे में गौवंशीय पशु के अवषेश मिलने पर नीमगांव पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपीयों की तलाश मे जुट गयी थी। जिसके चलते मामले में संलिप्तता देखते हुए अलग अलग जगहों के तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। नीमगांव पुलिस बुधवार को खंम्भार खेड़ा चौराहे से मुजिब खां पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम पैला, नौसाद पुत्र सफी उल्ला निवासी सौनारा तथा फिरोज़ अली पुत्र अब्बास निवासी खड़क पुर विलरिया को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके पास से दो छूरे तथा एक लकड़ी का एड्डा बरामद कर चालान भेज दिया गया है। जबकि कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव महमूद पुर निवासी छोटे पुत्र सफीक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended