Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मंदसौर। नयापुरा रोड पर नलों में गंदा नाली का मिला हुआ झाग युक्त पानी आ रहा है। शुरुआत में करीब 10 मिनट तक यह गंदा पानी आता है उसके बाद धीरे-धीरे थोड़ा पानी ठीक होता है। पहले भी इस बाबत समाचार पत्रों में यह मुद्दा उठाया गया था और प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था लेकिन उसके बावजूद भी आज तक इस समस्या का कोइ स्थायी हल नहीं निकला है। क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है? कभी भी ऐसा जहरीला पानी पीने से कुछ भी हादसा हो सकता है और ऐसा गंदा पानी पीने से छोटी-मोटी बीमारी तो आमजन को हो ही रही होगी। 

Category

🗞
News

Recommended