Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पिछले डेढ़ महीने से इंदौर में साथ रह रही दो युवती बुधवार को माधव नगर थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह दोनों शादी करके एक साथ रहना चाहती है। हालांकि इस दौरान एक युवती के परिजनों ने दूसरी युवती पर बहलाने के आरोप लगाए। इंदौर के चित्र नगर निवासी विद्या पिता रूपसिंह 35 साल और गरिमा पिता अशोक वाडिया 20 साल निवासी नारायणपुरा माधवनगर थाने पहुंचे। दोनों ने आपसी सहमति से पुलिस अधिकारियों को बताया कि वे आपस में शादी करना चाहती हैं। दोनों पति-पत्नी के रूप में एक साथ अपना जीवन बिताना चाहती हैं। हालांकि उनके इस निर्णय में गरिमा के परिजन आक्रोशित हो गए। गरिमा के परिजनों ने विद्या पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विद्या गरिमा को बहला-फुसलाकर अपने साथ इंदौर ले गई थी। उनकी शिकायत के बाद ही पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने पर बुलवाया था। काफी देर चले हंगामे के बाद गरिमा के परिजन उसे थाने से ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही माधव नगर सीएसपी डॉ रविंद्र वर्मा थाने पर पहुंच गए। इस दौरान थाना प्रभारी अनिल शर्मा भी वहीं मौजूद थे। दोनों पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवतियों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों का कहना था कि वह साथ में रहना चाहती हैं। इस संबंध में सीएसपी वर्मा का कहना है कि दोनों युवतियां साथ में रहना चाहती हैं। बालिक होने के कारण दोनों अपना निर्णय ले सकती हैं।

Category

🗞
News

Recommended