Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उज्जैन स्थित इस्कॉन मंदिर पर जहां हर जन्माष्टमी पर भक्तों का जमावड़ा दिखाई देता है वही इस साल जन्माष्टमी पर उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में कोरोनावायरस महामारी के चलते भक्तों का अभाव देखने को मिला। जहां हर साल इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव रात 12:00 बजे मनाया जाता था, जन्म उत्सव मनाने के लिए दूर-दूर से भक्त इस्कॉन मंदिर आते और पूरे दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती थी। लेकिन इस साल कोरोनावायरस महामारी के कारण मंदिर में भक्तों का अभाव देखने को मिला साथ ही मंदिर प्रशासन की ओर से सामान्य दर्शन की व्यवस्था आज मंदिर में दर्शनार्थी के लिए चालू रही। जिसके अंदर जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पूरा पालन करते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। रात में जो भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव हर साल इस्कॉन मंदिर में मनाया जाता था वह इस साल नहीं मनाया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं से प्रशासन की ओर से अनुरोध किया है कि वह जन्माष्टमी पर जन्म उत्सव अपने घर पर ही रह कर बनाएं। 

Category

🗞
News

Recommended