Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
राजस्थान में बिजली के बिल उपभोक्ताओं को करंट मार रहे हैं. राज्य में बिजली की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा है. उपभोक्ताओं को 7 रुपये से भी ज्यादा एक यूनिट के चुकाने पड़ रहे हैं ,जिसमें स्थाई शुल्क और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद बिजली बिल बहुत भारी भरकम हो जाता है. पिछले दिनों लॉकडाउन के कारण राज्य सरकार ने बिजली के बिलों में तीन माह के लिए ढील दी थी लेकिन बाद के बिलों में जब यह राशि जुड़कर आई तो उपभोक्ताओं को बहुत भारी पड़ी. हालांकि उसके बाद भी हर महीने जिस तरह भारी-भरकम राशि वाले बिजली के बिल आ रहे हैं ,उससे जनता में भारी आक्रोश है. एक तरफ सरकार जनता को राहत नहीं दे रही है वहीं दूसरी तरफ हाल ही में पैदा हुए सियासी संकट के कारण विधायकों की बाड़ा बंदी में करोड़ों रुपए खर्च किए गए. यह भारी-भरकम खर्चा किसने उठाया या किस मद से दिया गया, ये जांच का विषय है,मगरसे अक्सर नेताओं के शाही ठाठ का बोझ जनता को ही उठाना पड़ता है .देखिए इस मुद्दे पर कार्टूनिस्ट सुधाकर का कार्टून

Recommended