Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बुधवार को जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के निदूरा गांव में कोरोना संक्रमित मरीज की तवियत खराब होने पर नोडल चिकित्साअधिकारी डा0 दिग्विजय सिंह की चिकित्सीय टीम गांव पहुंची और संक्रमित मरीज को एम्बुलेंस की मदद से उनके बेहतर इलाज के लिए उसे कोविड-19 एल-1हॉस्पिटल में भेजवाया गया। वही क्षेत्र के हयातनगर गांव निवासी दो महिलाओं तशीरुल निशा और सानो को सर्दी,खांसी, बुखार की शिकायत होने पर स्थानीय चिकित्सीय टीम ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए। नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ0दिग्विजय सिंह ने बताया कि निदूरा गांव में एक मरीज की तवियत खराब होने पर उसको कोविड-19 एल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया गया है। तो वही क्षेत्र उघरपुर गांव में पूर्व में कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए उनके परिजनों शालिनी सिंह,संतोष सिंह,आरती सिंह और बीना सिंह को होम आइसोलेट किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended