Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सरकारें जनता तक हर सुविधा पहुंचाने के लाख दावे करती हैं लेकिन जमीनी स्तर की तस्वीरें इस लचर सिस्टम की पोल खोल देती है। वीडियो अनूपपुर जिले का है। यहां पर महिला को अस्पताल में भर्ती करने के लिए एक एंबुलेंस तक नहीं मिली। इस गांव में पक्की सड़क ही नहीं है। इसलिए परिवार वाले उसे खाट में लिटाकर कंधे के सहारे अस्पताल लेकर पहुंचे। ये पूरा मामला प्रशासन तक पहुंचा तो जैतहरी पंचायत के सीईओ इमरान सिद्दीकी का कहना है कि कलेक्टर ने इलाके का सर्वे का निर्देश दिया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद गांव के सड़कों का हाल भी जाना जाएगा। एक तकनीकी टीम के साथ इलाके का सर्वे किया गया है। अब सर्वे के हिसाब से लोगों की मदद के लिए प्लान तैयार किया जाएगा।

Category

🗞
News

Recommended