Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में गांव की छतों पर गुलदार घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। गांव की छतों पर गुलजार के घूमने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि रात्रि के समय गुलदार पाइप के गोदाम की छत से होकर जाता दिखाई दे रहा है। वही ग्रामीणों ने गुलदार को छत पर घूमते हुए देखने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दे दी है। वहीं ग्रामीण घर से निकलने में भी डरे सहमे हुए हैं। 

Category

🗞
News

Recommended