Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरोला गांव में एक चार मंज़िल मकान का टॉप फ्लोर का छज्जा अचानक तेज आवाज़ करते हुए नीचे गिर गया। जिस समय छज्जा गिरा उस समय कुछ बच्चे नीचे खेल रहे थे, कि उसकी चपेट में आ गए गंभीर रूप से घायल हो गए। इन बच्चों को लोगो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एक की हालत गंभीर है जबकि एक अन्य को फ़र्स्ट एड देकर छोड़ दिया गया। इस हादसे में एक टेंपो और एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है।


तस्वीरों में दिखाई दे रहा जिस मकान का छज्जा गिरा है वह जगदीश आवाना उर्फ जग्गी का मकान है यह मकान 4 मंज़िल बना हुआ है और इसमें कई लोग किराए पर रहते हैं शनिवार की शाम को पाँच बजे करीब चार मंज़िल मकान का टॉप फ्लोर का छज्जा अचानक तेज आवाज़ करते हुए नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आकर वहां खेल रहे 3 साल का उत्कृष्ट, 14 साल का अमन, 5 साल का मानव और विकास घायल हो गए। इस हादसे में एक टेंपो और एक बाइक क्षतिग्रस्त हुई है



एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 20 के अंतर्गत सेक्टर 5 में स्थित हरोला गांव में जगदीश जग्गी का मकान है जिसका छज्जा टूट कर गिर गया। 3 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं जबकि एक बच्चे को हल्की चोट लगने के कारण उसे फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया है। उनका यह भी कहना है कि किस बात की पुष्टि की जा रही है कि चौथे फ्लोर के साथ कोई बच्चा भी नीचे गिरा है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं आई है, शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended