Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोमवार को शामली के कांधला कस्बे के मेन बाजार में स्वस्थ विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बाजार व्यापारियों सहित अन्य 123 लोगों के कोरोनावायरस सैंपल लिये। सभी 123 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद स्वस्थ विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। दरअसल आपको बता दें कि राजकीय अस्पताल के चिकित्सक बिजेंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को 123 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए थे। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया गया है कि वह सोशल डिस्टेंस मास्क व सेनीटाइजर का इस्तेमाल करें और कोरोना के प्रति सुरक्षित रहें। अपने व अपने परिवार की सुरक्षा करें।

Category

🗞
News

Recommended