Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर के पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रत्यके दिवस पर आम जनता की शिकायतो के त्वरित एवं गुणवत्तपूर्ण निस्तारण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा जनसुनवाई की जाती है। जिसमे रोजाना करीब 30-40 शिकायकर्ता अपनी शिकायते आदि लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आते है। जिससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है । पुलिस अधीक्षक एस आनंद द्वारा इसका संज्ञान लिया गया कि इस कोरोना महामारी से बचाव कैसे किया जाए इसी को दृष्टि गत रखते हुए आमजनता की शिकायतों का अनुश्रवण एवं उनका तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखते हुये आमजनता की शिकायतों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुना जा रहा है। इसमें दोनो तरफ LED स्कीन के माध्यम से शिकायतकर्ता व उच्चाधिकारी एक दूसरे से मुखातिव होते है तथा शिकायकर्ता टेलीफोन के माध्यम से अपनी शिकायतें से उच्चाधिकारी को अवगत कराते है। उच्चाधिकारीगण द्वारा शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित से वार्ता कर उनकी शिकायतो का तत्काल निस्तारण किया जाता है । पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा की गई इस पहल की आम जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है ।

Category

🗞
News

Recommended