Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिलग्राम, हरदोई। इस साल कोरोना जैसी महामारी को लेकर शासन-प्रशासन जहां चौकन्ना है। जिसको लेकर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें आने वाले त्यौहार की समीक्षा की गई। हर साल की तरह जैसे लोग त्यौहार मनाते थे अब कोरोना जैसी महामारी के चलते इस साल पहले की तरह त्यौहार नहीं मना पाएंगे। वहीं सीओ शिवराम कुशवाहा व कोतवाल अमरजीत सिंह ने जानकारी दी कि सरकार और प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूसों पर पाबंदी रहेगी। कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं होगी। लोग अपने घरों में और इमामबाड़े और मंदिरों में सिर्फ 5 लोग ही जा सकते है। उस से अधिक कोई भी नहीं जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने का खास ध्यान रहे। जिससे कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सके और लोग अपना त्यौहार मना सकें। सरकार की गाइडलाइन है कि कोई भी धार्मिक स्थल पर 5 से अधिक लोग नहीं रहेंगे और ना ही सड़कों पर जुलूस निकलेगा। सरकार ने देश में धारा 144 लागू कर रखी है और कोई भी धारा 144 का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताज़िया और अलम और गणेश चतुर्थी का जुलूस भी सड़क पर नहीं निकलेंगे। 

Category

🗞
News

Recommended