Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस (कोविड-19) के मरीज नहीं होने पर पूर्व में घोषित कंटेनमेंट क्षेत्रों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के धोबी चौराहा, आदर्श नवीन नगर, वार्ड क्रमांक 26 एहमद नगर, हरायपुरा स्कूल की गली, वार्ड क्रमांक 04, वार्ड क्रमांक 01, आदर्श कॉलोनी, कमरदीपुरा, भंसाली मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 29 फुलखेडी, वार्ड क्रमांक 09 सुंगधी गली, वार्ड क्रमांक 18 हरायपुरा, शुजालपुर के फ्रीगंज, बड़ा बाजार, गणेश मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 17 शुजालपुर मंडी, जाजु निवासी हीरो शो रूम के पीछे का हिस्सा तथा ओसवाल सेरी को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त किया गया है। इसी तरह ग्राम हडलायकलां, पतोली, कालीसिंध पाडली, बज्जाहेडा, राजपूत मोहल्ला कांजा, भालुखेडा, पासीसर, पोलायकलां का वार्ड क्रमांक 09 को भी कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended