Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago

प्लांटेशन फोटोग्राफी में विनोद सिंह चौहान को मिला प्रथम पुरस्कार
वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में वोमी रेड्डी पहले स्थान पर
जाने माने वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर एस नल्लामुथु थे कॉम्पटिशन के जज

प्रदेश में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्यरत वल्र्ड संगठन की ओर से वल्र्ड डिजिटल फोटोग्राफी कॉम्पटिशन 2020 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चार श्रेणियों में आयोजित किए गए इस कॉम्पटिशन में आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आमजन में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को संरक्षित करने की जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में देश विदेश के विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। चार श्रेणियों में आयोजित प्लांटेशन फोटोग्राफी में विनोद सिंह चौहान प्रथम, रीचपाल द्वितीय और एकता सिंह के तृतीय रहे। वहीं वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में वोमी रेड्डी प्रथम, दयालशंकर द्वितीय और अनुराग सोनी तीसरे स्थान पर रहे। नेचर फोटोग्राफी में आशु प्रिया कंवर में पहले, डॉ. रुचि यादव दूसरे और आकांश त्यागी तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार क्रिएटिव फोटोग्राफी में आमोद कुमार पहले,साहिल मिश्रा दूसरे और सनातना तीसरे स्थान पर रहे।

Category

🗞
News

Recommended