Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कांधला। पुलिस ने रविवार की रात गश्त के दौरान कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड से अनाज व चावल से भरी एक पिकअप कार को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़ी गई पिकअप कार को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी खाद्यय विभाग के अधिकारियों को दे दी है। रविवार की देर रात कांधला पुलिस कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर सुरक्षा की दृष्टि से गश्त कर रही थी जिसके दौरान पुलिस को दिल्ली बस स्टैंड पर एक पिकअप कार दिखाई दी जो पुलिस जीप को देखकर भागने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर घेराबंदी करते हुए पिकअप कार को पकड़ लिया और थाने ले आई। पकड़ी गई पिकअप कार के अंदर से अनाज चावल भरे मिले। पुलिस ने पकड़ी गई पिकअप कार को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी खाद्य विभाग की टीम को दे दी है। और पुलिस ने आगे से कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended