तिलहर/शाहजहांपु। मुख्य बाजार में कोरोनावायरस निकलने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा 100 मीटर का क्षेत्र कन्टेनमेंट किए जाने के विरोध में दुकानदारों ने बाजार के मुख्य चौराहे पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने मांग उठाई की नगर पालिका प्रशासन भेदभाव के चलते गरीब दुकानदारों का क्षेत्र तत्काल प्रभाव से क्वॉरेंटाइन कर उनके पेट पर लात मारने का काम करता है लेकिन, बड़े दुकानदारों के क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद भी क्षेत्र को सील नहीं किया गया। नगर के चोपड़ा मील चौराहे पर सीलिंग के दौरान क्षेत्र के दुकानदार भड़क गए क्योंकि उक्त क्षेत्र में लगभग सभी दुकानदार छोटे और मजदूरा किस्म के हैं जिन्हे सीलिंग से पारिवारिक कठानाईयों का सामना करना पड़ता है। परन्तु बड़े दुकानदारो के दबाव में उनके क्षेत्र को प्रशासन सील नही करता है। सीलिंग के विरोध में मुख्य सड़क पर चल रहे धरना प्रर्दशन की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई।