Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बाबा तिलभांडेश्वर की अंतिम सवारी शाही ठाठ बाठ के साथ नगर भृमण पर निकली। सावन एवं भादो मास में निकलने वाली बाबा तिलभांडेश्वर की वर्ष के अंतिम सवारी ठाट बाट से निकली। मंदिर प्रांगण में महंत डॉ प्रकाशानंद भारती सुप्रीम कोर्ट बाबा के सानिध्य में पुजारी अखिलेश चतुर्वेदी एवं महादेव भारती द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं से पूजन अर्चन संपन्न कराया गया। तहसीलदार डीके वर्मा तहसीलदार सपना शर्मा, नायब तहसीलदार मृदुला सचवाणी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविंद्र बोयट, थाना प्रभारी संजय मंडलोई की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने प्रशासन की ओर से बाबा तिलभांडेश्वर को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी। तत्पश्चात ढोल धमाकों के साथ बाबा की सवारी प्रारंभ हुई। कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार अंतिम सवारी भी परिवर्तित मार्ग से ही निकाली गई। सवारी समिति ने प्रशासन के नियमों का पालन किया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई सवारी तलावपाल नयापुरा पेट्रोल पंप चौराहा हाट मैदान कुंडी चौराहा तेजाजी चौक भेरू महाराज चौराहा उतारा चौराहा होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची सवारी का नगर में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

Category

🗞
News

Recommended