Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
पानी की मोटर चोरी की शंका में गांव के दबंगों ने दलितों को बंधक बनाकर की बहरामी से पिटाई। एक पीड़ित अभी भी लापता। काफी मशक्कत के बाद हुआ नलखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज। हाल ही में शर्मनाक मामला सामने आया है। मोटर चोरी की शंका में गांव के दबंगों द्वारा दलितों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई। जैसे तैसे उनमें से कुछ लोग जान बचाकर भाग कर गांव आए और अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। डरे सहमे हुए यह लोग दिनांक 17 अगस्त को रात्रि 8:00 बजे के बाद नलखेड़ा थाने पर प्रकरण दर्ज कराने के लिए पहुंचे। वहां पर भी प्राप्त सूत्रों से जानकारी के अनुसार पीड़ित एवं समाज के लोगों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा अभद्र व्यवहार करने के साथ मामले को डालते हुए काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया। उन लोगों ने थाने में बताया कि उन पर पानी की मोटर चोरी की शंका में गांव कजलास के ही दबंगों ने चार दलितों को बंधक बनाया। व हमें उन लोगों ने बड़ी बेरहमी से पीटा। 

Category

🗞
News

Recommended