Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली विनीत जायसवाल के आदेशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम अट्टा रेलवे फाटक से अवैध 96 पव्वे देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ 02 अभियुक्तों फारूख पुत्र साबिर निवासी बिजलीघर रोड़ नई बस्ती थाना कांधला जनपद शामली सरताज पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला गुजरान कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली  को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

Category

🗞
News

Recommended