Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली। पुलिस अधीक्षक शामली के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी एवं कटान की रोकथाम अभियान के क्रम में थाना कांधला पुलिस द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौहल्ला इदरीश बेगविहार में छापेमारी कर 02 गौतस्करोंयाकूब पुत्र मेहरबान निवासी मौहल्ला इदरीश बेगविहार कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली महफूज पुत्र याकूब निवासी मौहल्ला इदरीश बेगविहार कस्बा व थाना कांधला जनपद शामली को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। मौके से 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु मांस, कटान के उपकरण तथा 01 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कांधला पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended