Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर जनपद क्षेत्र के ग्राम हीरपुरटेका में नल-जल योजना के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण आज कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने किया। योजना का क्रियान्वयन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एस.एल. सोलंकी, एसडीओ पीएचई श्री केएस डामोर, जिला सलाहकार मानव संसाधन विकास सुश्री रश्मि शर्मा भी उपस्थित थी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सरपंच को निर्देश दिये कि ग्राम में स्थित शासकीय संस्थाओं जैसे कि आंगनवाड़ी, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र आदि में प्राथमिकता के साथ नल कनेक्शन दें। कलेक्टर ने यहां प्रगतिरत टंकी एवं संपवेल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने यहां स्थित जीर्ण-शीर्ण विद्यालय भवन को डिसमेंटल करने के लिए स्वीकृति जारी करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिये। ग्राम के सरपंच श्री रामलाल ने ग्राम में बिछायी गई पाईप लाईन एवं नल कनेक्शन की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस ग्राम की कुल आबादी 2435 है एवं ग्राम में कुल 485 घर है। इन सभी घरों में नल कनेक्शन दिये जायेंगे। नल-जल योजना का लगभग 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर योजना की टेस्टिंग का कार्य भी शुरू किया जायेगा। ग्राम के लिए 120 किलो लीटर क्षमता की 12 मीटर उंची टंकी बनाई गई है। योजना के लिए तीन नलकूपों का खनन किया गया है।

Category

🗞
News

Recommended