Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश जैन ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के हाई रिस्क लोगों का सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं सिविल अस्पताल शुजालपुर को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का सर्वे शहरी क्षेत्र में एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कराने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा संबंधित ग्राम पंचायतो के सचिवो से कराए जाने के निर्देश दिये हैं। सर्वे में हाई रिस्क के व्यक्तियों की समस्त जानकारी निर्धारित प्रपत्र में ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के आक्सीजन के स्तर, तापमान, मोबाईल नम्बर, केयर टेकर का नाम एवं मोबाईल नंबर आदि दर्ज करें। यदि कोई हाई रिस्क व्यक्ति में कोरोना संबंधी लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ इत्यादि पाए जाते हैं तो ऐसे व्यक्ति की एन्ट्री एएनएम सार्थक एप्प पर दर्ज करना सुनिश्चित करे।

Category

🗞
News

Recommended