Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज जिले की 07 ग्राम पंचायतों बर्डियासोन, कोलवा, बिकलाखेड़ी, छतगाँव, बिजाना, मोहना एवं अमलावती के सरपंचो सहित आमजनों से चर्चा कर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही इन ग्राम पंचायतों के सरपंचों को "सहयोग से सुरक्षा अभियान" की जानकारी देते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए उपाय करने के लिए कहा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंचों से कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि उनके द्वारा बतायी गई समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी से ग्रामों में पेयजल, वृक्षारोपण, कोविड-19 नियंत्रण, गौशाला निर्माण, आंगनवाड़ी द्वारा वितरित किये जाने वाले पोषण आहार, शासकीय उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण, पशुओं का टीकाकरण एवं ग्राम में विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सरपंच अपने क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर कोरोना वायरस का अटेक जल्दी होता है। अत: अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों का सर्वे करा लें और पता करें कि उन्हें कोई बीमारी तो नहीं है। यदि कोई बीमारी हो तो तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र को सूचना दें। कलेक्टर ने सभी सरपंचो से कहा कि शासकीय भूमि के साथ-साथ निजी भूमि पर वृक्षारोपण के लिए लोगों को तैयार करें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को एक पौधा लगाने एवं लगाए गए पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी दें। 

Category

🗞
News

Recommended