Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शामली के कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है, जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिली है। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर बरामदगी की मांग की है पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करते हुए लापता युवती की तलाश शुरू कर दी है।

Category

🗞
News

Recommended