Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारतीय किसान संघ निकालेगा शोभा यात्रा
24 को निकाली जाएगी यात्रा
5 सदस्य ही ध्वज दंड लेकर निकालेंगे यात्रा
भारतीय किसान संघ तहसील इकाई सांगानेर की ओर से सांगा बाबा मंदिर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली जाएगी। आगामी 24 अगस्त को बलराम जयंती शुक्ल पक्ष भाद्रपद षष्ठी पर निकाली जाने वाली इस शोभा यात्रा का प्रारूप बहुत ही सूक्ष्म होगा केवल 5 सदस्य ही ध्वज दंड लेकर जोतड़ावाला गौशाला मंदिर परिसर भगवान श्री बलराम को अभिषेक कर ध्वज चढ़ाएंगे और बलराम जयंती के कार्यक्रम मंदिर परिसर में ही संपन्न करेंगे। जिस शोभायात्रा में सैकड़ों पदयात्री भाग लेते थे इस बार ध्वजवाहक के साथ केवल 5 लोग ही भगवान बलराम मंदिर जोतडा वाला गौशाला परिसर में पहुंचेंगे। कोरोना काल को देखते हुए और समाज की कुछ विकट परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended