Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से युवक की हुई मौत हडिया थाना क्षेत्र के बरौत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पकलोर निवासी श्याम लाल पाल पुत्र बधाई पाल का आरोप है कि उनके बेटे अजय पाल पुत्र स्वर्गीय नंद लाल पाल की तबीयत सोमवार दिनांक 17/8/2020 को रात में लगभग 12:00 बजे खराब हो और उसे उल्टी होने लगा और उसके पेट में दर्द होने लगा घर वालों ने उसको औरा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर वीरेंद्र यादव के पास ले गए। उन्होंने अजय को इंजेक्शन लगाकर कुछ दवाइयां खाने को दे दिया और कहा कि ठीक हो जाएगा। जब उसकी तबीयत रात में ज्यादा खराब होने लगी। सुई लगे स्थान पर फोड़े का आकार बनने लगा तो घर वालों ने डॉक्टर को फिर से दिखाएं तो डॉक्टर ने कहा कि नमक पानी से धूलिये ठीक हो जाएगा लेकिन इंजेक्शन की वजह से मृतक के पूरे शरीर में मेवाद बनकर फोड़ा फट गया। जिससे 19/ 8/ 2020 बुधवार की शाम लगभग 8:00 बजे का देहांत हो गया। जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जानकारी के अनुसार मृतक विजय पाल 18 वर्ष 12वीं का छात्र था मृतक दो भाई और दो बहन थे। 

Category

🗞
News

Recommended