Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
फतेहपुर जनपद में कोरोना का कहर कम नही हो रहा रोज ही पाजिटिव केश मिलने से प्रसाशन की नींद हराम है। इसका मुख्य कारण है लोगो की लापरवाही ,क्योकि लोग यह भूल रहे है कि कोरोना का कहर अभी थमा नही है।  फिर भी लोग बिना मास्क के घर से निकल पड़ते है। बाजारों में सोशल डिस्ट्रेस तो देखने को भी नही मिलता। पुलिस की गाड़ी देख कर दुकानदार मास्क लगा लेते है और उनके जाते ही मास्क फिर कानो में फंस जाता है। अब प्रसाशन करे तो करे क्या? लोग खुद ही संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। जिसको देखते हुए उपजिलाधिकारी श्री प्रह्लाद सिंह व क्षेत्राधिकारी श्री अंशुमान मिश्रा कोतवाली प्रभारी श्री आर के सिंह, नगर पंचायत ई ओ लाल चंद्र व कोतवाली पुलिस के साथ साथ नगरपंचायत के कर्मचारियों ने किशनपुर रोड जी टी रोड स्थित दुकानों में बिना मास्क के समान की बिक्री कर रहे दुकानदारो का चालान काटा गया। वही पुलिस प्रसाशन ने बिना मास्क व तीन सवारियों वाले बाइक सवार लोगो का चालान काटा और नगर पंचायत की गाड़ी से लगातार मास्क और सोशल डिस्टेंस के लिए एनाउंस किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी श्री अंशुमान मिश्रा व कोतवाली प्रभारी श्री आर के सिंह ने गांधीपार्क सुलभ शौचालय के पास लगे टेम्पो व ठेलियों को वहा से हटवाया और दोबारा न लगाने की हिदायत दी।

Category

🗞
News

Recommended