Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेहरबान मानसून, बारिश का दौर जारी
फिर भी प्रदेश में 10 फीसदी बरसात हुई कम
पश्चिमी राजस्थान में 03 फीसदी बरसात कम
पूर्वी राजस्थान में 14 फीसदी बरसात कम
प्रदेश में मानसून की मेहरबानी से विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। पिछले 15 दिनों से प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है इसके बाद भी प्रदेश में सामान्य से 10 फीसदी बरसात कम हुई है। एक जून से 20 अगस्त तक प्रदेश में आमतौर पर 307.8 मिमी बरसात होनी चाहिए लेकिन अब तक 276.9 मिमी बरसात हुई है।
पूर्वी राजस्थान में माइनस 14 मिमी बरसात कम हुई है। यहां अब तक 379.6 मिमी बरसात हुई है जबकि 441.0 मिमी बरसात होनी चाहिए थी। इसी प्रकार पश्चिमी राजस्थान में माइनस 03 फीसदी बरसात कम हुई है। पश्चिमी राजस्थान में अब तक 201.8 मिमी सामान्य बरसात होती है लेकिन यहां अब तक 195.3 मिमी बरसात हुई है। राजधानी जयपुर में सामान्य बरसात 375.5 मिमी होती है जबकि यहां एक जून से 20 अगस्त तक 471.5 मिमी बरसात हो चुकी है जो सामान्य से 26 फीसदी अधिक है।

Category

🗞
News

Recommended